छत्तीसगढ़

CG : 1 मई से 10 जून के मध्य समाधान शिविर होंगे आयोजित …

महासमुन्द। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जन शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करने तथा आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष भी जिले में 01 मई से 10 जून 2026 के मध्य सुशासन तिहार-2026 का आयोजन किया जाएगा। कलेकटर विनय कुमार लंगेह ने समाधान शिविरों के प्रभावी आयोजन एवं ग्रामवार क्लस्टर कार्यक्रम की जानकारी तैयार करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमन्त रमेश नंदनवार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही रवि कुमार साहू, अपर कलेक्टर महासमुन्द को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ज्ञात हो कि गत वर्ष आयोजित सुशासन तिहार के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए थे। इसी कड़ी में इस वर्ष भी 01 मई से 10 जून 2026 के मध्य जिले के ग्राम पंचायत मुख्यालयों, नगरीय निकाय कार्यालयों, विकासखण्ड मुख्यालयों एवं जिला मुख्यालय स्तर पर जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आम नागरिकों से उनकी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे, जिनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा, विकास कार्यों में गति लाना तथा आम जनता, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

3 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

4 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

4 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

4 hours ago