छिंदवाड़ा
नागपुर रोड चंदन गांव में एक तेज रफ्तार इको स्पोर्ट कार डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे कार में सवार दो युवको की मौत हो गई। टीआई सुमेर सिंह जगेत के मुताबिक शनिचरा बाजार निवासी संगीत मिश्रा पिता मनीष मिश्रा और संचार कॉलोनी निवासी अर्पित चड्ढा इस कार में सवार थे, दोनों छिंदवाड़ा की तरफ आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार चंदन गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।
हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। उनकी कार में बैठे अर्पित चड्ढा और संगीत मिश्रा बुरी तरह से कार में फंस कर जख्मी हो गये, जिनका अधिक खून बह जाने से मौके पर ही मौत हो गई।
कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए बाहर
डिवाइडर में कार फंसने के बाद दोनों युवक भी बुरी तरह से डिवाइडर में फंस गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत कर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन चोट ज्यादा लगने के कारण उनकी जान नहीं बच पाई और उनकी मौत हो गई। पुलिस मृतकों के शव पीएम के लिए भेज हैं।
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…
राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…