छत्तीसगढ़

CG : कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारी पर गोल्ड स्कीम में 5.72 लाख की ठगी का आरोप, गिरफ्तार …

अंबिकापुर। शहर के कल्याण ज्वेलर्स शोरूम से जुड़ा एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक कर्मचारी पर धनलक्ष्मी गोल्ड स्कीम के नाम पर निवेशकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के कल्याणपुर निवासी अविनाश कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने कल्याण ज्वेलर्स में चल रही धनलक्ष्मी गोल्ड स्कीम के तहत निवेश किया था। शोरूम के कर्मचारी राजेश कुमार तिवारी ने उन्हें स्कीम के बारे में जानकारी दी थी, जिसमें बताया गया कि जमा की गई राशि के बदले उसी दिन के सोने के भाव के अनुसार सोना उनके नाम दर्ज किया जाएगा, जिसे बाद में सोने या उसकी कीमत के रूप में निकाला जा सकता है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने स्कीम में विश्वास जताते हुए खाता खुलवाया और नियमित रूप से हर महीने 5 हजार रुपये जमा करने लगे। इसके बाद 21 अक्टूबर 2025 को उन्होंने राजेश द्वारा भेजे गए QR कोड के माध्यम से 30 हजार रुपये जमा किए, जिसके कुछ दिनों बाद उन्हें 40 हजार रुपये वापस भी मिले, जिससे उनका विश्वास और बढ़ गया। इसके बाद 11 नवंबर 2025 से 22 दिसंबर 2025 के बीच आरोपियों ने लगातार उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया और कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारियों के नाम से जुड़े बैंक खातों के QR कोड भेजकर बड़ी रकम जमा करवाई। इस दौरान अविनाश कुमार ने कुल 7 लाख 59 हजार रुपये जमा किए।

जब उन्होंने अपनी राशि और स्कीम की स्थिति जानने के लिए शोरूम का दौरा किया, तो उन्हें बताया गया कि उनके खाते में केवल 1 लाख 87 हजार रुपये ही वापस किए गए हैं। बाकी रकम के बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन संबंधित कर्मचारी राजेश कुमार तिवारी शोरूम से गायब मिला। स्थिति स्पष्ट न होने पर पीड़ित ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कुल 5 लाख 72 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया। पुलिस ने मामले में धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी के अनुसार, पुलिस टीम ने जांच के दौरान मुख्य आरोपी राजेश कुमार तिवारी की तलाश शुरू की और तकनीकी सहायता के आधार पर उसे रायपुर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे मामले में एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है, जो अभी फरार है। उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है और पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही है। इस घटना के बाद शहर में गोल्ड स्कीम और निवेश योजनाओं को लेकर लोगों में सतर्कता बढ़ गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल करें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या इस ठगी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय है।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

4 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

4 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

4 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

4 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

5 hours ago