क्लस्टर वार विशेष थीम पर आधारित होगा जन समस्या निवारण शिविर
मोहला , छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत शासन की प्राथमिकताओं में जन शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण एवं विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जन समस्या निवारण शिविर हेतु क्लस्टर वार तिथि व स्थान निर्धारित किया गया है। तिथि एवं क्लस्टर वार निर्धारित स्थान के अनुसार जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत 4 मई को ग्राम पंचायत विचारपुर में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 13 मई को ग्राम पंचायत हांडीटोला में, 20 मई को ग्राम पंचायत देववाडवी में, 28 मई को ग्राम पंचायत भनसुला में, 5 जून को ग्राम पंचायत पीपरखार में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जनपद पंचायत मोहला के अंतर्गत 8 मई को ग्राम पंचायत मार्री में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 18 मई को ग्राम पंचायत हेरकुटुब में, 25 मई को ग्राम पंचायत आमाडुला में, 3 जून को ग्राम पंचायत कुम्हली में, 8 जून को ग्राम पंचायत रानाटोला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार जनपद पंचायत मानपुर के अंतर्गत 6 मई को साल्हेभट्टी में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 15 मई को कोराचा में, 22 मई को कहगांव में, 1 जून को खरीदी में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत 7 मई को मंगल भवन में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 10 मई को गंजचौक कृषि मंडी में एवं 19 मई को टाउन हॉल में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन को लेकर प्रत्येक शिविर में एक निश्चित थीम निर्धारित किया गया है।
सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला…
रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…
भोपाल. पूर्व मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच में अहम…
बिलासपुर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले…