मध्यप्रदेश

महाकाल के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सावन के चौथे सोमवार पर 4.50 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह के चौथे सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर के पट खुलने से लेकर देर शाम तक लगभग चार लाख 50 हज़ार श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। सोमवार को कार्तिकेय मण्डप को पूर्ण रूप से चलित भस्मारती में आने वाले भक्तों के लिए खाली रखा गया था, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों ने भस्मारती के दर्शन किए। मंदिर प्रबन्ध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभी द्वार से श्रद्धालुओं, कावड़ यात्रियों, वृद्धजनों, दिव्यांगों आदि के सुलभ दर्शन की व्यवस्था की गई है।

नियमित दर्शनार्थियों के लिए कोई अनुमति पत्र जारी नहीं 
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा नियमित दर्शनार्थियों के लिए मंदिर में प्रवेश के लिए किसी भी प्रकार के अनुमति पत्र जारी नहीं किए गए हैं। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर में नित्य दर्शन के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने किसी भी प्रकार के अनुमति पत्र जारी नहीं किए हैं, और न ही किसी संस्था को इसके लिए अनुमति प्रदान की है। अतः सभी दर्शनार्थियों से निवेदन है कि, कृपया इस प्रकार के किसी बहकावे में न आये। इस प्रकार का कोई भी पास न बनवाये, इसकी कोई उपयोगिता नहीं है। 

प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में 11 जुलाई 2023 से उज्जैन के नगरवासियों और नियमित दर्शनार्थियों के लिए अवंतिका नगर द्वार का शुभारंभ किया गया हैं। अवंतिका द्वार से उज्जैन निवासी अपना आधार कार्ड दिखाकर निःशुल्क प्रवेश कर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर सकते हैं। बाबा महाकाल की सवारी में पकड़ाया पारदी गिरोह
बाबा महाकाल की सवारी में वारदातों को अंजाम देने पहुंचे दो इनामी पारदियों के साथ 38 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। सावन माह के चौथे सोमवार को बाबा महाकाल की चौथी शाही सवारी निकली थी, जिसमें शामिल होने के लिये तीन लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ में वारदातों को अंजाम देने के लिये कई बदमाश भी पहुंचे थे। जिनकी धरपकड़ के लिए एसपी सचिन शर्मा ने क्राइम ब्रांच और सायबर सेल टीम को लगाया था। टीम से सवारी मार्ग के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड और महाकाल मंदिर के आसपास से 38 संदिग्धों को हिरासत में लिया। जिसमें दो इनामी पारदी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्त में आए सचिन पिता रामप्रसाद पारदी निवासी वर्माजी का कुआ पंवासा पर इंदौर गौतमपुरा पुलिस ने तीन हजार का इनाम घोषित कर रखा है। वहीं, राजपाल पिता चंड उर्फ चंदुल पारदी पर पंवासा पुलिस द्वारा दो हजार का इनाम घोषित है। दोनों चोरी के मामले में काफी समय से फरार चल रहे थे। राजपाल ने कुछ माह पहले ताजपुर गैस एजेंसी में अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पंवासा पुलिस ने उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सायबर सेल प्रभारी प्रतीक यादव ने बताया कि इनामी पारदियों के साथ 38 अन्य को पकड़ा गया है। जिसमें महिलाएं भी शामिल है। सभी से पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि कुछ वारदातों का सुराग मिल सकता है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

1 hour ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

1 hour ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

1 hour ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

2 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

2 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

2 hours ago