छत्तीसगढ़

CG : शादी करने लड़की ढूंढ रहा था युवक, ऑनलाइन 14 हजार ठगा गया …

धमतरी। एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आज के दौर में जहां लोग ऑनलाइन जीवनसाथी तलाश रहे हैं वहीं शातिर ठग इसी भरोसे का फायदा उठाकर लोगों को ठग रहे। धमतरी में एक युवक को यूनिक रिश्ते दिलाने के नाम पर हजारों की चपत लगा दी गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के दानीटोला वार्ड का है। यहां रहने वाले रवि कुमार बघेल को क्या पता था कि एक अनजान फोन कॉल उनकी जेब पर भारी पड़ जाएगा। दरअसल रवि के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को यूनिक रिश्ते नामक प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताया। बातचीत के दौरान युवक को एक लड़की की तस्वीर भेजी गई। फोटो देखते ही युवक शादी के लिए तैयार हो गया, बस यहीं से ठगी का खेल शुरू हुआ।

ठगों ने रजिस्ट्रेशन और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर युवक से ऑनलाइन UPI के जरिए पैसे मांगना शुरू किया।. महज एक हफ्ते के भीतर युवक से 14,000 रुपए ऐंठ लिए गए। जब युवक ने लड़की से मिलने या आगे की बात करने पर जोर दिया तो सामने से जवाब मिला कि लड़की किसी और के साथ भाग गई है। इस अजीबो-गरीब जवाब को सुनकर युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। खुद को ठगा महसूस कर पीड़ित रवि कुमार बघेल तुरंत कोतवाली थाना पहुंचे। हालांकि पुलिस ने युवक को ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है। युवक का कहना है कि जो उनके साथ हुआ वह किसी और के साथ न हो। लोग ऑनलाइन रिश्तों के झांसे में न आएं और अपनी मेहनत की कमाई न गंवाएं। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

51 minutes ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

1 hour ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

1 hour ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

2 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

2 hours ago