पद्मश्री भजन गायक प्रह्लाद सिंह टिपानिया मंगलवार सुबह देवास के मक्सी रोड पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह कार से राजस्थान जा रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
देवास के मक्सी रोड पर मंगलवार सुबह कार्गो पिकअप वाहन ने पद्मश्री भजन गायक प्रह्लाद सिंह टिपानिया की कार को टक्कर मार दी। हादसे में टिपनिया समेत चार लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सभी इंदौर से उनके गांव लुनियाखेड़ी होते हुए राजस्थान जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने कार को टक्कर मार दी। कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें से प्रहलाद सिंह टिपानिया उनका पोता हिमांशु, दूसरा पोता मयंक, भतीजा धर्मेंद्र घायल हुए हैं। सभी को शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर आए जहां पर उनका उपचार जारी है।
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…
राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…
राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क…
- पर्यावरण संरक्षण में भी दे रहे योगदानराजनांदगांव । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना…
- धान के स्थान पर कुछ हिस्से में गेंदा फूल की करेंगे खेती- कृषि विभाग…
राजनांदगांव । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 8 जुलाई 2026…