मनेन्द्रगढ़ वनमण्डल में तबादला आदेश पर उठे सवाल

मनेन्द्रगढ़ वनमण्डल में तबादला आदेश पर उठे सवाल

वर्षों से जमे बाबुओं का नाम सूची से गायब

मनेन्द्रगढ़
 वनमण्डल कार्यालय में हाल ही में जारी किये गये कर्मचारियों के नवीन कार्य आबंटन (तबादला) आदेश के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है। आदेश जारी होते ही जहां कई कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदले गये वहीं वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे कुछ बाबुओं का नाम सूची से गायब होने पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
           विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जिन बाबुओं का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है वे लंबे समय से विभाग की कथित “मलाईदार” कुर्सियों पर काबिज हैं। बताया जा रहा है कि इनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ है और वे अधिकारियों के भी खास माने जाते हैं जिसके चलते इन पर कार्यवाही नहीं हो पाती। सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि यदि इन कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाये तो विभाग में करोड़ों रुपयों के संभावित भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो सकते हैं। यही कारण है कि इनके नाम को सूची से बाहर रखा गया है।
          गौरतलब है कि कुछ समय पहले मनेन्द्रगढ़ वनमण्डल में कथित घोटालों को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी कांग्रेस दोनों ने ही जोरदार तरीके से मुद्दा उठाया था। हालांकि अब मामला ठंडे बस्ते में जाता नजर आ रहा है।
            ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वनमण्डल के डीएफओ इन आरोपों पर संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष कार्यवाही करेंगे या फिर पूर्व की तरह प्रभावशाली बाबुओं को संरक्षण मिलता रहेगा। विभागीय पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर अब आम लोगों की निगाहें प्रशासनिक कदमों पर टिकी हुई हैं।

Admin

Recent Posts

CG : जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर …

CG : जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर …

दुर्ग । जिला मुख्यालय दुर्ग स्थित जे.आर.डी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउण्ड में 31 मई…

4 minutes ago
CG : खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की फलों की जांच …

CG : खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की फलों की जांच …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मनी भोई साहू के निर्देश पर जन स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने…

7 minutes ago
CG : धुनहार नाला पर अमरपुर एनीकट योजना के निर्माण के लिए 4.26 करोड़ रूपये स्वीकृत …

CG : धुनहार नाला पर अमरपुर एनीकट योजना के निर्माण के लिए 4.26 करोड़ रूपये स्वीकृत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोरिया जिले के विकासखंड बैकंुठपुर धनुहार नाला पर…

12 minutes ago
CG : अधिकारी के पारिवारिक विवाद में कूदा फर्जी पत्रकार, मोबाइल लेकर फरार …

CG : अधिकारी के पारिवारिक विवाद में कूदा फर्जी पत्रकार, मोबाइल लेकर फरार …

रायपुर। रायपुर में एक उपअभियंता ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद से जुड़ी काउंसलिंग…

23 minutes ago
CG : जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान …

CG : जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान …

दुर्ग । जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम के संबंध में कार्यालय नगर…

28 minutes ago
CG : मतदान दिवस 1 जून को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा सामान्य अवकाश …

CG : मतदान दिवस 1 जून को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा सामान्य अवकाश …

दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर की समय-अनुसूची के अनुसार जिले के जनपद…

31 minutes ago