छत्तीसगढ़

राजनांदगांव :महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राहियों का नि:शुल्क ई-केवाईसी सत्यापन का कार्य जारी

– अब तक 1 लाख 61 हजार 376 हितग्राहियों का नि:शुल्क ई-केवाईसी पूर्ण
– ई-केवाईसी सत्यापन के दौरान हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण रहेगा जारी
– ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 जुलाई
राजनांदगांव । शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रदेश सहित जिले में बड़ी संख्या में हितग्राहियों का ऑनलाइन नि:शुल्क ई-केवाईसी सत्यापन का कार्य आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गुरूप्रीत कौर ने बताया कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले में 2 लाख 40 हजार 996 हितग्राहियों का ऑनलाइन ई-केवाईसी सत्यापन का लक्ष्य है। जिसके तहत 1 लाख 61 हजार 376 हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण करा लिया गया है, जो लक्ष्य का 66.9 प्रतिशत है। शेष 79 हजार 620 हितग्राहियों का सत्यापन कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को ई-केवाईसी सत्यापन कराने के लिए पर्याप्त अवसर देते हुए अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है। ई-केवाईसी सत्यापन की निर्धारित अवधि के दौरान भी योजना के पात्र हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण पूर्ववत जारी रहेगा। ई-केवाईसी सत्यापन कार्य के सफल संचालन के लिए जिले में बड़ी संख्या में ऑपरेटर्स (वीएलई) की नियुक्ति की गई है। जिन क्षेत्रों में अभी ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं हो पाई है, वहां भी चरणबद्ध तरीके से लगातार नियुक्तियां की जा रही है, ताकि शहरी एवं ग्रामीण सभी क्षेत्रों के हितग्राही अपनी सुविधानुसार ई-केवाईसी सत्यापन का कार्य पूर्ण करा सके। हितग्राहियों से 30 जुलाई के भीतर शिविर स्थलों पर पहुंचकर अपना ई-केवाईसी सत्यापन पूर्ण कराने की अपील की गई है।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

7 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

7 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

7 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

7 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

7 hours ago