छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : चलती ट्रेनों में पत्थरबाजी रोकने कर रहे लोगों को सचेत…

राजनांदगांव , चलती ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटना को रोकने नागपुर मंडल में आरपीएफ द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आरपीएफ की टीम 15 दिन में 27 स्कूल और 11 गांवों तक पहुंची। पत्थरबाजी नहीं करने, रेलवे लाइन में लोहा, लकड़ी, पत्थर नहीं रखने जागरुक किया गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों, पालकों शिक्षकों एवं आम लोगों को इन घटनाओं के दुष्परिणामों तथा कानूनी प्रावधानों से अवगत कराना है।

रेलवे द्वारा प्राप्त जांच रिपोर्टों एवं विभिन्न घटनाओं के विश्लेषण में पाया गया है कि कई मामलों में रेल लाइन के पास रहने वाले बच्चे खेल-खेल में अथवा उत्सुकतावश चलती ट्रेनों पर पत्थर फेंक देते हैं या ट्रैक पर लकड़ी, पत्थर, लोहे का टुकड़ा रख देते हैं। ऐसी घटनाएं न केवल गंभीर अपराध हैं, बल्कि इससे बड़ी रेल हादसों की आशंका रहती है।

यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है तथा रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंच सकता है। मंडल सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य ने बताया नागपुर मंडल के सभी निरीक्षक प्रभारियों के नेतृत्व में यह अभियान जारी है। निरीक्षण, संपर्क, ग्राम प्रमुखों से संवाद, बच्चों की काउंसलिंग तथा शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

बच्चों को समझाने खेल स्पर्धा का आयोजन: बच्चों को समझाने विभिन्न खेल स्पर्धा क्रिकेट, शतरंज, दौड़, चम्मच दौड़, ट्रे-पासिंग का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को पुरस्कार तथा अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार एवं खाद्य सामग्री दी गई।

kgnews

Recent Posts

महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड जनसैलाब, सावन-भादौ में रोज 95 हजार एडवांस बुकिंग, उज्जैन स्टेशन पर पहली बार वन-वे ट्रैफिक

उज्जैन  श्रावण-भादौ में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने…

30 minutes ago
कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

13 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

13 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

14 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

14 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

14 hours ago