राजनांदगांव : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. नीलेश सिंह बने जिला संयोजक…
राजनांदगांव | भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कश्यप तथा जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की सहमति से यह नियुक्तियां की गई हैं। जारी सूची के अनुसार डॉ. नीलेश सिंह को जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है।
उनके नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य शिविरों और मेडिकल कैंपों के आयोजन को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक के रूप में डॉ. पी.डी. मानिकपुरी, डॉ. हरीशचंद्र साहू और डॉ. आलोक भट्टाचार्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा संगठन द्वारा समय-समय पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ऐसे में नई कार्यकारिणी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी सहित मंडल अध्यक्ष गोलू गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव, त्रिगुण टांक, नरेश कोचरे, गुलाब वर्मा और रवि सिन्हा आदि मौजूद रहे।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…