छत्तीसगढ़

CG : जिले में SIS ग्रुप द्वारा पंजीयन शिविर का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण के बाद स्थायी रोजगार …

एमसीबी/ SIS(इंडिया) लिमिटेड द्वारा सुरक्षा सेवाओं में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिले के जनपद पंचायत व आई टी आई परिसरों में पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कमांडेंट, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र परसवार, अनुपपुर के निर्देशानुसार यह पहल उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो सुरक्षा क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्थायी रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले के तीनों विकासखंड स्तर पर सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होंगे जिसमें युवाओं का पंजीयन कर प्रशिक्षणोपरांत  ैप्ै ग्रुप में नियोजन किया जाएगा। शिविर की शुरुआत 18 एंव 19 मई 2026 को जनपद पंचायत भरतपुर से होगी, इसके बाद 25 मई 2026 को आई टी आई जनकपुर में, 20 एंव 21 मई 2026 को जनपद पंचायत खड़गवां में, 27 मई 2026 को आई टी आई चिरमिरी में, 22 मई 2026 को जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ में, 27 मई 2026 को आई टी आई मनेन्द्रगढ़, में शिविर का आयोजित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को शिविर आयोजन में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का लाभ मिल सके।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक मामला…

24 minutes ago
महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल - मंत्री सुश्री…

30 minutes ago
MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

भोपाल   मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राज्य सरकार ने…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में…

2 hours ago
CG : खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

CG : खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

राज्य में 20.14 लाख हेक्टेयर में धान, कोदो, कुटकी, रागी, तिल, मूंगफली सहित विभिन्न फसलों की…

2 hours ago