CG : सुशासन तिहार में त्वरित राहत: शिविर में मौके पर बना श्रम कार्ड …
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम छटेरा निवासी डेमन दास, जो पेशे से मजदूर हैं, को कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा श्रम कारक प्रदान किया गया।
डेमन दास ने कहा मैं लंबे समय से अपना श्रम कार्ड बनवाना चाहता था, लेकिन जानकारी के अभाव में नहीं बनवा पा रहा था। आज शिविर में आते ही मेरा कार्ड बन गया। अब मैं शासन की योजनाओं का लाभ ले सकूंगा। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद देता हूँ।
पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज :- आयु 14 वर्ष से अधिक। मासिक आय शहरी क्षेत्र में 15,000 रुपये एवं ग्रामीण क्षेत्र में 10,000 रुपये से अधिक न हो। आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र (अंकसूची/मतदाता परिचय पत्र/जन्म प्रमाण-पत्र), स्व-घोषणा पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो। पंजीयन हेतु आवेदक की स्वयं उपस्थिति अनिवार्य है, लाइव फोटो मौके पर लिया जाता है।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…