छत्तीसगढ़

CG : बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी उपलब्धि, तर्रेम आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिला NQAS प्रमाणन …

छत्तीसगढ़। राज्य के बस्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को बड़ी सफलता मिली है। विकासखंड उसूर के ग्राम तर्रेम स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। यह क्षेत्र कभी माओवादी प्रभाव के कारण पिछड़े इलाकों में गिना जाता था, लेकिन अब यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार देखा जा रहा है। जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित इस स्वास्थ्य केंद्र में अब स्थानीय लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है। यहां प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों की ओपीडी सेवाएं, सुरक्षित प्रसव सुविधा और नियमित लैब जांच उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा 102 और 108 एम्बुलेंस सेवाओं का भी प्रभावी संचालन किया जा रहा है।

स्वास्थ्य केंद्र ने स्वच्छता, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन किया है। आयुष्मान भारत योजना सहित कई स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ यहां लोगों तक पहुंच रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 16 फरवरी 2026 से किए गए वर्चुअल मूल्यांकन में इस केंद्र को 88.19 प्रतिशत अंक मिले। मूल्यांकन 12 प्रमुख सेवाओं के आधार पर किया गया था। इस उपलब्धि में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान रहा, जिनमें जिला कार्यक्रम प्रबंधक, चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ, ब्लॉक टीम और मितानिन शामिल हैं। यह उपलब्धि बस्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री साय

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री साय

रायपुर    शासन प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण…

34 minutes ago
पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

9 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

9 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

9 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

9 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

9 hours ago