छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नांदगांव स्टेशन में मिस्ट कूलिंग सिस्टम शुरू किया, मिलेगी राहत…

राजनांदगांव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत देने राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में मिस्ट कूलिंग सिस्टम की शुरुआत की गई है। यह पहल विशेष रूप से गर्मी के मौसम में प्लेटफॉर्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से की गई है। मिस्ट कूलिंग सिस्टम एक आधुनिक तकनीक पर आधारित व्यवस्था है, जिसमें स्टेशन की शेड पर लगी पाइप लाइन से पानी की सूक्ष्म फुहारों छिड़काव यात्रियों पर किया जाता है। पानी की फुहारें वातावरण में फैलकर तापमान को प्रभावी रूप से कम करती है।

आसपास के वातावरण को ठंडा रखती है। इससे प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों को तेज धूप और उमस से काफी हद तक राहत मिलती है, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए यह सुविधा उपयोगी है। इसे प्लेटफॉर्म के चयनित स्थानों पर स्थापित किया गया है, जहां यात्रियों की अधिक आवाजाही रहती है। संचालन एवं रख-रखाव की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि यह सुविधा निरंतर और प्रभावी रूप से पहुंचाती रहे। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने यह जानकारी दी।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

37 minutes ago
राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

39 minutes ago
राजनांदगांव नगर निगम ने विकास, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्यों को दी गई गति

राजनांदगांव नगर निगम ने विकास, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्यों को दी गई गति

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क…

40 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 8 जुलाई 2026…

47 minutes ago