CG : चखना सेंटर वाला चला रहा अवैध दारू भट्ठी, वीडियो वायरल …
बिलासपुर। शहर के कोटा क्षेत्र में शराब दुकान के बाहर अवैध बिक्री का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में शराब दुकान के बाहर भीड़ जुटी हुई दिखाई दे रही है, जहां खुलेआम अवैध तरीके से शराब बेचे जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, शराब दुकान के बाहर स्थित चखना सेंटर को अवैध बिक्री के अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं ग्राहकों को देशी शराब सीधे इसी स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। एक पाव देशी शराब 200 रुपये में बेचे जाने की बात सामने आई है, जबकि निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से दुकानों में देशी शराब की कमी बताई जा रही है, जिसका फायदा उठाकर अवैध बिक्री का यह खेल चल रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर यह अवैध सप्लाई कौन करा रहा है और किसके संरक्षण में यह पूरा मामला संचालित हो रहा है।
रायपुर ’राज्यपाल डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल रमेन डेका ने आज…
भोपाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…
भोपाल अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…