राजनांदगांव : तेजस कार्यशाला का हुआ आयोजन …
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्थानीय युवाओं एवं उभरते उद्यमियों को स्टार्टअप से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन, पंजीयन प्रक्रिया, शासकीय योजनाओं एवं वित्तीय सहायता के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला से जिले में नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, उद्योग सहकारिता समिति जिला पंचायत की सभापति अनीता मंडावी, जिला पंचायत सदस्य देव कुमारी साहू, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, उद्यमी व युवा शामिल हुए।
अनूपपुर. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…
अनूपपुर. जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…
भोपाल. 17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…
जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…