छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बुद्ध पूर्णिमा पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा और समानता का संदेश…

राजनांदगांव , महाकारुणिक बौद्ध समाज चिखली द्वारा बुद्ध पूर्णिमा उत्सव एवं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रुति लोकेश जैन ने गौतम बुद्ध के करुणा, समानता, मानवता और शांति के संदेश को समाज तक पहुंचाने की बात कही।

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा साधन बताते हुए निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशेष अतिथि के रूप में दीपांकर खोबरागड़े, राजू बारमाटे, शेखर बोरकर, डॉ. राधव वर्मा और संदीप कोल्हटकर उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सत्य, करुणा और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता संबंधी विचारों का भी स्मरण किया गया। कक्षा 10वीं में भूमि मेश्राम, अभिनव बांधे, संस्कार बंसोड़, तपस्या वर्मा, सुहाना मंडावी और अंशिका कुंजाम, जबकि कक्षा 12वीं में अब्दुल मोहम्मद खान, डिंपल सिन्हा, भूमिका यादव और नम्रता टांडेकर को सम्मानित किया गया।

समिति अध्यक्ष सुखलाल धारगावे ने बताया कि यह पहला आयोजन है। फिलहाल आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, भविष्य में शहर और जिला स्तर पर भी मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में अभिभावकों और समाजजनों ने इस पहल की सराहना की।

kgnews

Recent Posts

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर. हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा…

31 minutes ago
MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू किए जाने से पहले ही शिक्षकों…

41 minutes ago
जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

जबलपुर. स्मार्ट सिटी और विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जबलपुर से एक ऐसी दर्दनाक…

2 hours ago
बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी सुकमा की 53 दीदियां

बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी सुकमा की 53 दीदियां

सुकमा/रायपुर. बांस के उपयोग को बढ़ावा देने और इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की…

2 hours ago
योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…

3 hours ago
CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

3 hours ago