CG : गरियाबंद में बाइक सवार जिंदा जला, ऐसे हुई घटना …
गरियाबंद। एक बाइक सवार खंबे से टूटकर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया और करंट से उठी लपटों के कारण उसकी बाइक सहित जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान यशवंत ध्रुव (37) के रूप में हुई है, जो कि दसपुर गांव का रहने वाला था। आज वो जंगल से तेंदूपत्ता लेकर बाइक से लौट रहा था, तभी उसकी गर्दन दसपुर बांध के पास खंबे से टूटकर लटके रहे 11 किलो वाट की सप्लाई लाइन के तार में जा फंसी। यशवंत को भागने तक का मौका नहीं मिला और करंट के कारण आग की लपटे उठ पड़ी, जिसकी चपेट में वो आ गया। देखते ही देखते बाइक जल उठी। करंट और आग की चपेट में आकर यशवंत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…