राजनांदगांव : महेश्वरी साहू एवं पुष्पलता साहू को मिला सुपोषण किट
– सरकार को कहा थैंक्स
– शिविर में पौष्टिक आहार की दी गई जानकारी
राजनांदगांव। सुशासन तिहार का जिले में कारगर असर दिखाई दे रहा है। दूरस्थ अंचलों तक शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों में जागरूकता दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम आसरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में गर्भवती माताओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में पहुंची ग्राम आसरा की महेश्वरी साहू को उपहार स्वरूप सुपोषण किट दिया गया। उन्होंने गोद भराई के अवसर पर प्राप्त इस सुपोषण किट के लिए सरकार को थैंक्स कहा। उन्होंने कहा कि माँ और बच्चों के सुपोषण के लिए यह किट मिला है। जिससे माता एवं शिशु दोनों स्वस्थ रहेंगे।
जिले में पोठ्ट लईका अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विशेष तौर पर पालक चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गर्भवती माताओं एवं शिशुवती माताओं को पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी जा रही है। ग्राम आसरा की पुष्पलता साहू ने पोषण किट मिलने पर खुशी जाहिर की तथा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में जनमानस को पौष्टिक आहार, तिरंगा भोजन एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से बनाएं जाने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इसके लिए सुपोषण कलश एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मुनगा, लाल भाजी, पालक भाजी, मेथी, अन्य भाजी सहित विभिन्न तरह की दाल, प्रोटीन एवं खनिज से भरपूर पौष्टिक आहार लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।




रायपुर रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…
भोपाल भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…
भोपाल भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…
भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…
दतिया मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…