MPPSC Exam 27 अगस्त को, राज्यसेवा इंटरव्यू के प्रवेश पत्र जारी

इंदौर

 मप्र लोकसेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) की घोषणा कर दी है। परीक्षा 27 अगस्त को होगी। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होने वाली परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। खास बात है कि दोनों प्रश्नपत्र बिना अंतराल के लिए जाएंगे। पीएससी ने अनिवार्य विषयों के साथ एच्छिक विषयों की सूची जारी कर दी है।

पीएससी ने विभिन्न विषय के कोड को लेकर स्पष्टीकरण भी जारी किया है। गणित, संगीत व अन्य विषयों को चुनकर पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सूचना दी है कि उन्हें एक ही ओएमआर शीट में अनिवार्य व एच्छिक विषयों का चयन कैसे करना है। दरअसल प्रश्न पत्र तीन भागों में होगा।

अनिवार्य भाग में सभी प्रश्नों को हल करना होगा। जबकि दो एच्छिक भागों में से किसी एक को उनके आवेदन में चयनित विषय कोड के अनुसार हल करना होगा। पीएससी की वेबसाइट पर विस्तृत सूचना पत्र जारी किया है।

प्रवेश पत्र अपलोड

राज्य सेवा परीक्षा 2019 के इंटरव्यू के लिए प्रवेश पत्र पीएससी ने जारी कर दिए हैं। नौ अगस्त से इंटरव्यू आयोजित किए जाना है। पीएससी ने इटरव्यू के लिए प्रावधिक और मुख्य भाग मिलाकर कर कुल 1900 से ज्यादा अभ्यर्थियों को चयनित किया है।प्रवेश पत्र डाउनलोड करने पर अभ्यर्थियों को उनके इंटरव्यू की तारीख पता चल सकेगी। इस बीच आवेदन के सत्यापन की औपचारिकता समय पर पूरी नहीं करने वाले कुछ अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के दौर से बाहर कर दिया गया है।

इंटरव्यू का दौर कम से कम दो महीने चलेगा। आयोग खुश है कि सुप्रीम कोर्ट ने इंटरव्यू पर स्टे नहीं दिया है। जबकि अभ्यर्थी दावा कर रहे हैं कि एक ही परीक्षा पर कम से कम 150 याचिकाएं विचाराधीन है ऐसे में नियुक्ति पर संदेह बरकरार रहेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक आज शाम 4.00…

28 seconds ago
CG : बारिश ने लिया ब्रेक, मौसम पर अपडेट जानिए …

CG : बारिश ने लिया ब्रेक, मौसम पर अपडेट जानिए …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बुधवार से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अधिकांश स्थानों पर…

4 minutes ago
CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को…

19 minutes ago
CG : डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों के तबादले …

CG : डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों के तबादले …

रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इस…

25 minutes ago
CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

रायपुर। 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश…

31 minutes ago
CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

रायपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका…

34 minutes ago