Home » CG : शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिये सुनहरा अवसर, जनपदो में लगेंगे भर्ती काउंसलिंग शिविर…

CG : शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिये सुनहरा अवसर, जनपदो में लगेंगे भर्ती काउंसलिंग शिविर…

10/05/2026
CG : शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिये सुनहरा अवसर, जनपदो में लगेंगे भर्ती काउंसलिंग शिविर…

बलौदाबाजार। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जिला प्रशासन द्वारा लगातर प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी जनपद पंचायत मुख्यालय में काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला कौशल विकास प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईएस लिमिटेड जशपुर द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर काउंसलिंग, पंजीयन एवं भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।

काउंसलिंग कैम्प में चयनित युवाओं को प्रशिक्षण उपरांत शतप्रतिशत रोजगार प्रदाय किया जायेगा जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को सुरक्षाकर्मी के रूप में नियुक्त कर ₹15,000 से ₹25,000 तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। काउंसलिंग कैम्प 18 मई को जनपद पंचायत पलारी में, जनपद पंचायत सिमगा में 19 मई,जनपद पंचायत कसडोल 20 मई,जनपद पंचायत भाटापारा 21 मई एवं जनपद पंचायत बलौदाबाजार में 22 मई 2026 को होग़ा। शिविर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक चलेगा।शिविर में बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

Leave a comment