छत्तीसगढ़

राजनांदगांव के शुभम उपाध्याय को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, फोटोग्राफी में बिखेरा जलवा


राजनांदगांव। फोटोग्राफी और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके राजनांदगांव के शुभम उपाध्याय को ‘पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़’ द्वारा सम्मानित किया गया है। चांपा-खरसिया में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शुभम को उनके उत्कृष्ट फोटोग्राफी और पत्रकारिता कार्यों के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया।

पत्रकार कल्याण महासंघ द्वारा पिछले 4 वर्षों से समाज के हर वर्ग के कर्मयोगियों को सम्मानित करने की परंपरा निभाई जा रही है। इस मंच पर न केवल पत्रकारों को, बल्कि साहित्यकारों, कवियों, मितानिनों और समाज के लिए समर्पित हर छोटे-बड़े काम करने वालों को प्रोत्साहन दिया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष राजनांदगांव से शुभम उपाध्याय का चयन उनके बेहतरीन विजुअल कवरेज के लिए किया गया।

शुभम उपाध्याय राजनांदगांव के उन गिने-चुने फोटोग्राफरों में शामिल हैं, जो अपनी तस्वीरों के माध्यम से खबरें कहते हैं। राजनांदगांव नगर निगम द्वारा आयोजित फोटोग्राफी स्पर्धाओं में शुभम दो बार पुरस्कार जीत चुके हैं। वे पत्रकारिता के साथ-साथ शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को अपने कैमरे में बखूबी कैद करते रहे हैं।

सम्मानित फोटोग्राफर शुभम उपाध्याय ने कहा कि सम्मान मिलने से कार्य के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं अपनी फोटोग्राफी के जरिए समाज की जमीनी हकीकत और शहर की खूबसूरती को दुनिया के सामने लाता रहूं।

शुभम की इस उपलब्धि पर शहर के वरिष्ठ पत्रकारों और मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

16 minutes ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

26 minutes ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

42 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की…

55 minutes ago
BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित स्क्रैप चोरी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय सिंह…

1 hour ago