छत्तीसगढ़

रायपुर : विशेष लेख : पैसे डूबने के बाद बेटी की पढ़ाई के लिए कर्ज में डूब गई थी, मुख्यमंत्री जी आपने दूसरा जन्म दे दिया हैः शशि सोनी

जीवन भर आपका आभारी रहूंगा मुख्यमंत्री महोदयः राम नरेश पटेल

बैंक खाते में पैसे वापस आने के बाद चिटफंड पीड़ित निवेशकों के आंखों से निकले खुशी के आंसू

  • मनोज सिंह, सहायक संचालक

रायपुर, 02 अगस्त 2023

जीवन भर आपका आभारी रहूंगा मुख्यमंत्री महोदयः राम नरेश पटेल
मुख्यमंत्री जी आपकी वजह से आज मुझे दूसरा जन्म मिल रहा है। मैं तो बेटी की पढ़ाई के लिए कर्ज में डूबी हुयी थी। चिटफंड कंपनी के झांसे में आकर मैने 15 लाख रूपए गंवा दिए थे। आज आपकी वजह से मुझे 8 लाख 55 हजार रूपए वापस मिल गए हैं। मैं इन पैसों से अपना कर्ज उतार दूंगी और अब अपनी बेटी को निश्चिंत होकर पढ़ा सकूंगी। ये बातें आज धमतरी की रहने वाली शशि सोनी ने वर्चुअल मोड मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कही।

चिटफंड निवेशकों की राशि लौटाने के न्याय योजना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिटफंड निवेशकों की राशि लौटाने के न्याय योजना के अंतर्गत आज अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल मोड में हितग्राहियों से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री से बात करते हुए मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के रामचंद्र निषाद ने बताया कि उनके पिता ने अपने जीवन की पूरी कमाई 14 लाख रूपए चिटफंड कंपनी में निवेश कर दी थी। उनके परिवार के पास कुछ नहीं बचा था, आज उनके खाते में 4 लाख 18 हजार रूपए वापस आए हैं। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के रहन वाले रामनरेश पटेल ने मुख्यमंत्री से कहा कि आज जो पैसे उनके खाते में आए हैं उन्हें देखकर मेरी आंखों में खुशी के आंसू हैं और मैं जीवन भर आपका आभारी रहूंगा।

चिटफंड कंपनियों के झांसे मे आकर अपनी पूरी कमाई गंवा चुके लाखों निवेशकों ने कभी नहीं सोचा था कि ये पैसे उन्हें वापस भी मिलेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच से न सिर्फ पीड़ितों को उनकी राशि वापस मिल रही है बल्कि दोषियों पर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। ये कहानी सिर्फ शशि सोनी या फिर रामनरेश की ही नहीं है, बल्कि इस फर्जीवाड़े में पीड़ित के तौर पर शासकीय कर्मचारी और पढ़े लिखे अन्य लोग भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने पीड़ितों से बात करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपनी खेती किसानी के पैसे, रिटायरमेंट के पैसे इस उम्मीद में निवेश किया था कि वो बढ़कर मिलेगा। लेकिन आपके साथ अन्याय हुआ। आपको न्याय मिले इसलिए दोषी लोगों पर कार्रवाई की गई जो आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि बचे हुए मामलों में जल्द ही विधिक कार्रवाई को पूरी कराएं ताकि पीड़ित निवेशकों के पैसे वापस लौटाए जा सकें।     

kgnews

Recent Posts

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

21 minutes ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

21 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

21 minutes ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

36 minutes ago
प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्‍थान द्वारा परिवहन…

46 minutes ago