छत्तीसगढ़

CG : दुर्ग रेलवे स्टेशन में यात्री बाल-बाल बचा, RPF एएसआई बने देवदूत…

दुर्ग । रेलवे स्टेशन पर को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। घटना देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। कुछ पल के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआई निरंजन ने तेजी दिखाते हुए यात्री की जान बचा ली। वीडियो रविवार की रात का है। जानकारी के मुताबिक बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही थी।

इसी बीच एक यात्री जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। ट्रेन धीरे-धीरे स्पीड पकड़ रही थी। तभी यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में जा फंसा। यात्री खुद को संभाल नहीं पाया और वह करीब 50 मीटर इसी तरह घसीटता रहा। घटना होते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी वहां ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के एएसआई निरंजन की नजर यात्री पर पड़ी। उन्होंने पहले तो ट्रेन रूकवाई फिर बिना देर किए तुरंत दौड़ लगाई और यात्री को पकड़कर बाहर खींच लिया। उनकी सतर्कता और तेजी से बड़ा हादसा टल गया।

kgnews

Recent Posts

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

26 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…

29 minutes ago
शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर. प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पद्म विभूषण से सम्मानित, विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…

33 minutes ago
CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…

40 minutes ago
भोपाल नवाब की बेगम की 30.55 एकड़ जमीन बेचने का मामला गरमाया, शत्रु संपत्ति विवाद में EOW को नई शिकायत

भोपाल नवाब की बेगम की 30.55 एकड़ जमीन बेचने का मामला गरमाया, शत्रु संपत्ति विवाद में EOW को नई शिकायत

भोपाल तत्कालीन भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी आफताब जहां बेगम…

43 minutes ago
CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

43 minutes ago