मतदान करने किया प्रेरित
उत्तर बस्तर कांकेर 02 अगस्त 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज वृद्धाश्रम नांदनमारा पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया तथा उन्हें विधानसभा निर्वाचन में मतदान करने एवं अन्य मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर आस्था राजपूत, डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक एवं समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सिनीवाली गोयल भी मौजूद थीं।
             उल्लेखनीय है कि वृद्धाश्रम नांदनमारा में वर्तमान में 12 वरिष्ठ नागरिक निवास कर रहीं है, जिन्हें शासन के नियमानुसार आवास, भोजन, वस्त्र एवं समस्त दैनिक उपयोग की सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *