सिंह ने लघु उ‌द्योग निगम के अध्यक्ष का किया पदभार ग्रहण

भोपाल 

 सत्येंद्र भूषण सिंह ने मध्यप्रदेश लघु उ‌द्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष पद का मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं उ‌द्यम मंत्री  चेतन्य काश्यप, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री मती प्रतिमा बागरी और विधायक भोपाल दक्षिण पश्चिम  भगवान दास सबनानी सहित पार्टी पदाधिकारी, संगठन के कार्यकर्ता तथा आयुक्त एमएसएमई  दिलीप कुमार उपस्थित थे।

अध्यक्ष  सिंह ने नियुक्ति पर प्रदेश शासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश लघु उ‌द्योग निगम केवल एक उपक्रम नहीं, बल्कि लाखों कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों के सपनों का मंच है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा देश के युवा उ‌द्यमियों के लिए जो रोड मैप तैयार किया गया है उस पर संकल्पित होकर निगम को प्रगतिशील बनायेंगे। उन्होंने कहा कि "वोकल फॉर लोकल" को "ग्लोबल फॉर लोकल बनाना और कारीगर से कारोबारी तक जिले में छिपी हुई हुनर को मुख्य बाजार से जोड़ना, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस, लघु उ‌द्यमियों के लिए प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी, समयबद्ध और लाभप्रद बनाना उनका लक्ष्य है। अध्यक्ष  सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के प्रयास होंगे। 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: charge

Recent Posts

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

इंदौर. ब्राउन शुगर ड्रग्स की खरीदी-बिक्री, सेवन, धोखाधड़ी और ऑन लाइन सट्टे की जांच वित्तीय…

37 minutes ago
बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, जहां…

47 minutes ago
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव और…

1 hour ago
सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है।…

2 hours ago
स्कूल में पेयजल संकट पर छलका दर्द, ‘घर का पानी खत्म होने पर दुकान से खरीदना पड़ता है’

स्कूल में पेयजल संकट पर छलका दर्द, ‘घर का पानी खत्म होने पर दुकान से खरीदना पड़ता है’

भोपाल. सेमराकला स्थित शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने पानी की समस्या को…

2 hours ago
CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

 बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बन रहे लोग  रायपुर, स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप…

3 hours ago