राजनांदगांव , एसएसबी के मृत जवान के माता-पिता से 11 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से ठगी की रकम 1 लाख रुपए भी बरामद की गई है।
गैंदाटोला के हैदलकोड़ो में रहने वाले प्रार्थी कोमल सिंह साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा वरुण कुमार साहू जम्मू-कश्मीर में पदस्थ थे। वरुण की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत के बाद वरुण को विभागीय वित्तीय सहायता मिलनी थी। जिसके लिए आरोपी योगराज साहू ने प्रयासरत होने की बात कही।
वित्तीय सहायता की 19 लाख रुपए की राशि जवान के माता-पिता के खाते में पहुंची। इसके बाद आरोपी योगराज उनके 11 लाख रुपए विभागीय अफसरों को देने के नाम पर ठग लिए। मामले की शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बसंतपुर पुलिस ने आरोपी योगराज साहू गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…