कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता तिबलिश की मौत, अब तक नौ की गई जान

श्योपुर

श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में एक औऱ चीते की मौत हो गई है। अब नामीबिया से लाई मादा चीता धात्री (टिबलिसी) की लाश मिली है। टिबलिसी का लोकेशन दो दिनों से नहीं मिल रहा था। अब उसकी लाश बरामद की गई है। मादा चीता तब्लीशी को दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से भारत लाया गया था। यहां आने के बाद मादा चीता टिबलिसी पिछले कुछ दिनों से नजर नहीं आ रही थी अब उसकी लाश मिली है। कूनो नेशनल पार्क में एक के बाद एक चीतों की हो रही मौत ने सबको हैरान कर दिया है। अब तक 6 चीतों और 3 शावकों की मौत हो चुकी है। टिबलिसी की मौत कैसे हुई? अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। टिबलिसी की लाश कूनो के बाहरी इलाके में मिली है। फिलहाल उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है ताकि मौत की वजह का पता चल सके। इससे पहले यह भी कहा जा रहा था चीतों के गले में लगा कॉलर रेडियो से भी परेशानी हुई थी। कहा जा रहा है कि गले में पहनी कॉलर रेडियो से चीतों को इन्फेक्शन हो रहा था।  

कूनो नेशनल पार्क  में कुल मिलाकर 9 चीतों की मौत के बाद अब कुल सिर्फ 14 चीतें ही बचे हैं। इसमें एक शावक भी शामिल है। इन चीतों में 07 नर और 06 मादा चीता शामिल हैं। कूनो प्रशासन ने बताया है कि यह सभी चीते स्वस्थ हैं।

कई लोगों का ऐसा मानना है कि कूनो पार्क में चीतों की लगातार हो रही मौत देश में चलाए जा रहे प्रोजेक्ट चीता को झटका भी लगा है। दरअसल प्रोजेक्ट चीता के जरिए देश में विलुप्त हो चुके चीतों को ना सिर्फ बसाने की योजना है बल्कि इनकी आबादी को भी बढ़ाने की योजना सरकार ने बनाई है। इसी प्रोजेक्ट के तहत इन चीतों को नामीबिया से भारत लाकर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था।

इस प्रोजेक्ट चीता के तहत कुल 20 रेडियो-कॉलर्ड जानवरों को मध्य प्रदेश के कूनो पार्क में छोड़ा गया। अभी हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय तथा नेशनल टाइगर कन्जर्वेशन अथॉरिटी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि पांच एडल्ट चीतों और तीन शावकों की कूनो नेशनल पार्क में मौत परेशान करने वाली जरूर है लेकिन अनावश्यक रूप से चिंतानजक नहीं है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

19 minutes ago
तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि :…

23 minutes ago
‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…

56 minutes ago
हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

इंदौर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…

58 minutes ago
CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

1 hour ago
CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…

1 hour ago