छत्तीसगढ़

CG : दुर्ग में दो हाईवा वाहनों की टक्कर, कॉलेज के पास हुआ हादसा …

भिलाई। दुर्ग में पुलिस की सूझबूझ से दो अलग-अलग घटनाओं में बड़ा हादसा टल गया। पुलगांव में जहां दो हाईवा चालकों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से सुरक्षित बाहर निकाला गया, वहीं छावनी चौक पर एक दुकान में लगी आग पर समय रहते काबू पाकर बड़े नुकसान को रोका गया। पुलगांव थाना क्षेत्र में देर रात भारती कॉलेज के पास दो हाईवा वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना देरी किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए जेसीबी मशीन भी मंगाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल चालकों की पहचान विजय कुमार यादव (23, निवासी गोटाटोला बांधाबाजार, मोहला मानपुर) और वीरेंद्र (34, निवासी झारखंड) के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

IAS प्रमोशन विवाद में बड़ा खुलासा, SIT चार्जशीट में 140 कॉल, रिजॉर्ट मुलाकात और नियम तोड़ने के आरोप

इंदौर  इंदौर के बहुचर्चित आईएएस संतोष वर्मा और तत्कालीन जिला न्यायाधीश विजेंद्र सिंह रावत केस…

30 minutes ago
बिलासपुर में JCB बकेट से मालगाड़ी डिरेलमेंट मामला, RPF ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर में JCB बकेट से मालगाड़ी डिरेलमेंट मामला, RPF ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…

1 hour ago
एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 36°C के पार; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 36°C के पार; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

भोपाल  मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर थमने के बाद मौसम का मिजाज बदल…

1 hour ago
महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की…

2 hours ago
डिजिटल अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इंदौर में IT पार्क और भोपाल में AI-रेडी डेटा सेंटर की तैयारी

डिजिटल अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इंदौर में IT पार्क और भोपाल में AI-रेडी डेटा सेंटर की तैयारी

 इंदौर  एक समय उद्योगों की पहचान कारखानों की चिमनियों से होती थी। अब डिजिटल अर्थव्यवस्था…

2 hours ago
सरगुजा बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

सरगुजा बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

अंबिकापुर. सरगुजा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित…

2 hours ago