छत्तीसगढ़

CG : थाने के सामने युवक के साथ गोल्डी शर्मा की गुंडई, आरंग पुलिस स्टेशन को सतनामी समाज ने घेरा …

आरंग। आरंग थाना में आज उस समय स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई, जब सैकड़ों की संख्या में सतनामी समाज के लोग आरंग थाने के बाहर एकत्र हुए और उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। समाज का आरोप है कि कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा और उसके साथियों ने समाज के एक व्यक्ति के साथ न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि पुलिस थाने के सामने ही उसके साथ मारपीट की। वर्तमान में आरंग थाने को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले कथित गौ सेवकों ने ग्राम गुदगुदा में भैंसों से भरे एक वाहन को पकड़ा था। इसी मामले को लेकर विवाद लगातार बढ़ता गया। आरोप है कि आज इसी बात पर कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा ने ग्राम गुदगुदा निवासी बलराम कुर्रे (सतनामी समाज के सदस्य) के साथ सरेआम गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोल्डी शर्मा द्वारा बलराम कुर्रे के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करते देखा जा सकता है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि यह पूरी मारपीट पुलिस थाने के ठीक सामने अंजाम दी गई। घटना की खबर फैलते ही सतनामी समाज के लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते सैकड़ों की तादाद में आरंग थाना पहुंच गए।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

6 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

6 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

6 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

6 hours ago