छत्तीसगढ़

CG : जिले में जनगणना कार्य शत प्रतिशत पूर्ण, कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने संबंधितों को दी शुभकामनाएं

 मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का कार्य करने में जीपीएम जिला प्रदेश में अव्वल

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, भारत की जनगणना 2027 अंतर्गत जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रगति पर है। जारी समय सारणी के अनुसार जनगणना कार्य 1 से 30 मई तक की अवधि में पूरा किया जाना था। जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को गुणवत्तापूर्ण रूप से समय सीमा में पूर्ण किया जाना आवश्यक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार देवांगन द्वारा जिले में पदस्थापना पश्चात ही इसे मिशन के रूप में लेते हुए निर्धारित समय सीमा के पहले ही 16 मई की स्थिति में इस कार्य को पूर्ण करा लिया गया। इस उपलब्धि के साथ ही जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही प्रदेश में इस कार्य को सबसे पहले पूर्ण करने वाला जिला बन गया है।      


        उल्लेखनीय है की 8 मई 2026 को कलेक्टर डॉक्टर देवांगन के कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर जिले की प्रगति मात्र 6 प्रतिशत थी। इस कार्य में 513 प्रगणकों तथा 85 पर्यवेक्षकों को नियोजित किया गया था। कलेक्टर ने कहा कि यह सफलता ऐसे ही प्राप्त नहीं की गई बल्कि इसके पीछे निरंतर पर्यवेक्षण, समीक्षा तथा मातहत अमलों का कठिन परिश्रम शामिल है। जिले में 11 मई की स्थिति में 528 के विरुद्ध 252 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का कार्य पूर्ण कर लिया गया था। कलेक्टर द्वारा संबंधित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए इस कार्य को प्रदेश में सबसे पहले पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया था।

प्रदेश में जनगणना का कार्य समय पूर्व शत प्रतिशत पूरा करने के लिए कलेक्टर द्वारा जिला जनगणना अधिकारी अमित बेक, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी पेंड्रारोड विक्रांत अंचल, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी मरवाही देवेंद्र सिरमौर, चार्ज जनगणना अधिकारी पेंड्रारोड ग्रामीण शेषनारायण जायसवाल, मरवाही ग्रामीण प्रीति शर्मा, पेंड्रा ग्रामीण अविनाश कुजूर, सकोला ग्रामीण दशोदा अर्मो, गौरेला नगरीय नारायण साहू, पेंड्रा एवं मरवाही नगरीय अमलदीप मिंज, सर्व प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किये गये कार्य की सराहना की है, साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

kgnews

Recent Posts

CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

रायपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका…

3 minutes ago
भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर

ग्वालियर  रानी कमलापति (भोपाल) से ग्वालियर होते हुए हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जाने वाली वंदे भारत…

36 minutes ago
CG : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से मिला अंतरिम राहत …

CG : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से मिला अंतरिम राहत …

रायपुर/ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 05.02.2026 के…

54 minutes ago
राजनांदगांव : बारिश हुई तो फैला कीचड़, धूप निकली तो धूल से सराबोर हो रहे वाहन चालक…

राजनांदगांव : बारिश हुई तो फैला कीचड़, धूप निकली तो धूल से सराबोर हो रहे वाहन चालक…

राजनांदगांव | शहर के बीच से गुजरने वाले फोरलेन की इन दिनों मरम्मत की जा…

56 minutes ago
CG : CM विष्णुदेव साय आज कवर्धा दौरे पर …

CG : CM विष्णुदेव साय आज कवर्धा दौरे पर …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:10 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना होंगे.…

60 minutes ago
पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक को सजा, कोर्ट ने सुनाई कारावास और ₹1,000 जुर्माने की सजा

पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक को सजा, कोर्ट ने सुनाई कारावास और ₹1,000 जुर्माने की सजा

जबलपुर  पड़ोसी के 8 वर्षीय बच्चे को पालतू कुत्ते के काटने के मामले में न्यायालय…

1 hour ago