छत्तीसगढ़

रायपुर : दृष्टिबाधित एथलीट ईश्वरी ने चाईना में आयोजित होने वाले एशियन पैरा एथलेटिक्स के लिए किया क्वालीफाई

समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने दी शुभकामनाएं

रायपुर, 03 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले की बेटी दृष्टिबाधित कु. ईश्वरी निषाद ने चाईना के हांगझू में आगामी 22 अक्टूबर से आयोजित होने वाले एशियन पैरा एथलेटिक्स खेल के लिए क्वालीफाई किया है। इस उपलब्धि पर समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने कुमारी ईश्वरी निषाद को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कुमारी ईश्वरी को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है।
दृष्टिबाधित कुमारी ईश्वरी निषाद लगातार राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपिंयनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। ईश्वरी ने 25 व 26 जुलाई 2023 को नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित फायनल सलेक्शन पैरा एथलेटिक्स एशियन गेम ट्रायल में भाग लिया। वह 200 मीटर की दौड़ में भारत में प्रथम स्थान पर और एशियन रैंक में 5वें स्थान पर रहीं। साथ ही वह 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए एशियन रैंक में 7वें स्थान पर रहीं। कुमारी ईश्वरी फॉर्चुन नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमापटपर (बागबाहरा) की पूर्व छात्रा रही हैं। इसी दौरान उन्होंने पैरा एथलेटिक्स खेलों में भाग लेना शुरू किया।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

5 hours ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

5 hours ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

5 hours ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

5 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

5 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

5 hours ago