छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : श्याम सिंह सलाम बना आत्मनिर्भर

शासन की योजनाओं का लाभ उठा कर बना वाहन का मालिक
उत्तर बस्तर कांकेर 03 अगस्त 2023

जिले के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए खादी ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत् युवाओं को ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिसका लाभ जिले के युवाओं को मिल रहा है और वे रोजगार स्थापित कर स्वावलंबी हो रहे हैं।
            कांकेर विकासखण्ड के ग्राम धनतुलसी निवासी श्यामसिंह सलाम को भी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कांकेर द्वारा पैसेंजर व्हीकल ऑटो के लिए 03 लाख 60 हजार 958 रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया था, जिससे उन्हें प्रतिदिन लगभग 300 रूपये की आमदनी हो रही है। श्यामसिंह सलाम ने बताया कि मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण जीवन-यापन करने में कठिनाई हो रही थी। मैं पिछले 12 साल से लगातार कमांडर बोलेरो गाड़ी चला रहा था। गाड़ी चलाने का मुझे प्रति माह 06 हजार रूपये मिलता था, जिससे गुजर-बसर करने में दिक्कत होती थी।  खादी ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत कांकेर के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत पैसेंजर व्हीकल ऑटो के लिए ऋण प्रदाय करने की जानकारी मिलने पर मैं उक्त कार्यालय में  संपर्क किया तथा योजना से लाभ लेने के लिए अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद मुझे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा न्यू बस स्टैण्ड कांकेर से 03 लाख 60 हजार 958 रूपये का ऋण स्वीकृत कर पैसेंजर व्हीकल ऑटो खरीदने के लिए राषि प्रदाय की गई, जिससे मैं ऑटो खरीदकर अपना रोजगार प्रारंभ किया हॅू, प्राप्त आमदनी से  मुझे अपने परिवार के भरण-पोषण करने में मदद मिली है। मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, साथ ही नियमित रूप से बैंक का ऋण भी अदा कर रहा हॅू। मैं शासन का बहुत आभारी हॅू, जिन्होंने मुझे और मेरे परिवार को जीने का एक नया अवसर प्रदान किया है।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

2 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

3 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

3 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

3 hours ago