छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : केबल बर्स्ट : तीन घंटे गुल रही बिजली जनता को भुगतना पड़ा खामियाजा…

राजनांदगांव , पार्रीनाला के बिजली सब स्टेशन में 132 केवीए का कंट्रोल केबल क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण शहर के सभी 10 सब-स्टेशनों में सप्लाई ठप हो गई। दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक 4 घंटे बिजली गुल होने के कारण शहर के लोग भीषण उमस भरी गर्मी से हलाकान रहे। बिजली आधारित कामकाज और ग्राहकी प्रभावित रही। शिकायती नंबरों पर फोन रिसीव नहीं हो पाने के कारण लोगों में आक्रोश रहा।

बिजली गुल होने का सही कारण और सप्लाई कब तक शुरू होगी इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं मिली। मरम्मत के लिए भिलाई के भी इंजीनियरों को बुलाया गया था। इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ कि इतने लंबे समय तक बिजली बंद रही।

भीषण उमस भरी गर्मी में एसी, कूलर्स और पंखों का उपयोग बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इस कारण शहर में बिजली की खपत और लोड 35 मेगावाट से ज्यादा पहुंच गया। पार्रीनाला के सब स्टेशन में अचानक 132 केवीए केबल जलने का प्रमुख कारण भी इसे ही बताया गया। मरम्मत के िलए अमला कम, सैकड़ों शिकायतें वर्तमान में शहरी क्षेत्र के 3 जोन के 10 सब-स्टेशनों में रोज बिजली संबधित 100 शिकायतें पहुंच रही है।

मरम्मत की जिम्मेदारी महज 30 कर्मियों पर रहती है। शहरी क्षेत्र में 62 हजार उपभोक्ता, बिजली गुल की समस्या से परेशान है। कर्मचारियों की संख्या कम होने से एक शिकायत निपटा कर दूसरी शिकायत का समाधान करने में समय ज्यादा लग रहा है। जून की आंधी बारिश से पहले आए दिन बिजली गुल व अन्य शिकायतें हैं।

बिजली कंपनी का सुधार अमला करीब 3 घंटे मरम्मत में जुटा रहा। इसके बाद सप्लाई शुरू हो सकी। बिजली कंपनी के अफसर भले इसे हादसा बता रहे हैं। लेकिन बिजली गुल की समस्या से राहत देने कंपनी ने अप्रैल में मेंटनेंस किया था। शहर डिवीजन के ईई कौशलेन्द्र पांडे ने बताया पार्रीनाला सब स्टेशन में 132 केवी कंट्रोल केबल जलने से शहर आने वाली सभी 33 केवी लाइन से सप्लाई प्रभावित रही।

पारीनाला 132 पार्रीनाला उपकेंद्र में तकनीकी खराबी को सुधार करने का काम तीन घंटे चला। उपकेंद्र के मुख्य पैनल का केबल जलने से दोपहर लगभग 3:30 बजे से आधे शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। घटना की सूचना मिलते ही बिजली कंपनी के अफसरों व इंजीनियरों की टीम प्रभावित क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दोबारा शुरू करने सुधार कार्य में जुटी रही। इधर घरों में बच्चे, बुजुर्ग परेशान रहे।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

5 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

6 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

6 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

6 hours ago