छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : उप आयुक्त ने एफआईआर को वापस लेने के लिए पत्र लिखा…

राजनांदगांव , मोहारा धान खरीदी केंद्र में फर्जी धान उठाव के मामले में नया मोड़ आया है। उप आयुक्त सहकारिता कार्यालय राजनांदगांव ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। पत्र में नामजद आरोपी वेदप्रकाश साहू के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने का निवेदन किया गया है। विभाग की जांच और रिकॉर्ड में बताया गया है कि जिस समय मोहारा केंद्र में गड़बड़ी हुई, उस समय वेदप्रकाश साहू वहां पदस्थ नहीं थे। उस अवधि में वे दूसरी समिति में प्रभारी प्रबंधक कसारी के रूप में काम कर रहे थे।

रिकॉर्ड के मुताबिक वेदप्रकाश साहू मूल रूप से सेवा सहकारी समिति मर्यादित रूवांतला में सहायक लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ थे। धान खरीदी काम के संचालन के लिए उनका अस्थाई स्थानांतरण सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोहारा में किया गया था। धान खरीदी पूरी होने के बाद 5 फरवरी को साहू ने मोहारा उपार्जन केंद्र से कार्यमुक्त करने के लिए अधिकृत अधिकारी और समिति प्रबंधक को आवेदन दिया।

अगले दिन 6 फरवरी को रूवांतला समिति के प्रबंधक ने धान खरीदी वर्ष 2025-26 के पश्चात उनकी पुनः कार्यालय में उपस्थिति का प्रतिवेदन पत्र जारी किया। इसके बाद सोसायटियों की पुनर्गठन योजना में रूवांतला समिति का पुनर्गठन हुआ। नई समिति कसारी बनी। इस समिति में 16 फरवरी को साहू को लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर से प्रमोट कर संस्था प्रभारी के पद पर पदस्थ किया गया।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

3 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

3 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

3 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

4 hours ago