डोंगरगांव | कुमरदा के समीपस्थ ग्राम ठाकुरबांधा में सोमवार को पूरे गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक गुड़िया-गुड्डा विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रामीणों ने उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस अनोखे आयोजन को संपन्न कराया। ग्रामीणों के अनुसार यह आयोजन गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना को लेकर किया गया।
कार्यक्रम में गांव के महिला-पुरुष, बुजुर्ग व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। विवाह कार्यक्रम में बारात, परघानी व टीकावन जैसी पारंपरिक रस्मों का भी आयोजन किया। इस अवसर पर ग्राम प्रमुख पुसउ राम मंडावी, नरेन्द्र पटेल, चैनुमल साहू, सुकचरण कोडापे, गौतर यादव, शैलेन्द्र कुमार, वार्ड पंच इहिमा बाई, उपसरपंच विक्रम दास साहू, लालूराम कोमरे आदि मौजूद रहे।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…