राजनांदगांव : विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में 150 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध प्रशासन द्वारा आज सुबह बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर के माध्यम से अवैध रूप से विकसित किए गए मार्ग, प्रवेश द्वार एवं अन्य निर्माण कार्य को हटाया।
प्रशासन को सूचना प्राप्त होने पर ग्राम मनगट्टा में बिना वैधानिक अनुमति एवं नियमानुसार स्वीकृति के बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम द्वारा स्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। बिना अनुमति कृषि भूमि का अवैध डायवर्सन एवं प्लाटिंग करना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी भूमि अथवा प्लाट की खरीदी करने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति, अनुमति एवं दस्तावेजों की जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने कहा कि जिले में अवैध प्लाटिंग, अतिक्रमण एवं राजस्व नियमों के उल्लंघन के मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।



रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…
भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…
दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…
भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…