राजनांदगांव : ग्राम खुटेरी में जनजातीय गरिमा उत्सव का हुआ शुभारंभ
– 18 से 25 मई तक चलेगा विशेष अभियान
राजनांदगांव । सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खुटेरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 का शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं बुनियादी सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है।
उल्लेखनीय है कि जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत चयनित 105 ग्रामों में चलाया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमीनी संपर्क, सेवा संतृप्ति, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता, आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित आदि सेवा केन्द्रों में जन सुनवाई कार्यक्रम द्वारा प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर समाधान किया जाना है। सुशासन की सरकार, गांव-गांव, द्वार-द्वार के संकल्प के तहत कार्यक्रम स्थल पर जनसमस्या निवारण शिविर भी आयोजित किया गया। जहां नागरिकों की समस्याएं सुनी गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति देवकुमारी साहू, संतोष अग्रवाल, मनोज साहू, तिलेश्वर साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दीक्षा गुप्ता, ग्राम पंचायतों के सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
भोपाल सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश में महिलाओं की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के वन धन विकास केंद्र पंचक्की की महिला स्व-सहायता…
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई…
रायपुर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन सुमन बिल्ला के…
भोपाल/शिवपुरी मध्यप्रदेश के लिए 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा। अब मध्यप्रदेश देश की रक्षा…
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी गांव के साधारण परिवार में 8 अगस्त 1956…