छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : संत साई साधराम के निधन पर आज बंद रहेंगे प्रतिष्ठान…

राजनांदगांव , सिंधी समाज के संत साधराम साहब जो हिंद सिंध के लोगों के विश्वस्तरीय शिरोमणि संत व आध्यात्मिक पथ प्रदर्शक थे। उन्होंने 20 मई को सिंगापुर में अंतिम सांसें ली। उनके प्रति श्रद्धालुओं मे अगाध श्रद्धा के कारण पूरे देश के सिंधी समाज मे शोक की लहर छा गई। गुरुवार को उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पूरे देश एवं पाकिस्तान में लाखों हिंदू समाज के भक्त संत रामधाम रहेड़की सहाब में एकत्र होंगे। सच्चो सतराम का संदेश विश्व में फैलाने वाले संत साधराम ने अपना संपूर्ण जीवन अध्यात्म, मानवता, सेवा, प्रेम, करुणा व समाज कल्याण के लिए समर्पित किया, जिसके कारण भारत एवं पाक के प्रत्येक जिले में मंदिर रूपी सेवा के धाम स्थापित है।

सतराम धाम राजनांदगांव के सेवादार मन्नुमल मोटलानी, दौलत रामचंदानी व हरीश मोटलानी तथा पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालाणी नगर के वरिष्ठ सलाहाकार आवतराम तेजवानी व अर्जुनदास पंजवानी ने बताया कि 21 मई को राजनांदगांव सिंधी समाज के द्वारा सुबह 10 से 12 बजे तक अपने-अपने प्रतिष्ठान को बंद कर, गली नंबर तीन स्थित झंडा सहाब में समाज व संत के श्रद्धालुओं के द्वारा साई संत साधराम के अंतिम दर्शन का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा और भजन कीर्तन व सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक संत की वाणी को श्रवण कर आत्मसात किया जाएगा। झंडा साहब के वासुदेव मोटलानी, दिलीप लालवानी व सुरेश लालवानी ने सभी श्रद्धालुओं से अपने प्रतिष्ठान 2 घंटे तक बंद कर झंडा सहाब में उपस्थिति का आव्हान किया है।

kgnews

Recent Posts

डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

रायपुर स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव ने आज विश्वविख्यात पंडवानी गायिका, पद्मविभूषण से सम्मानित एवं…

18 minutes ago
सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सहकारी सप्ताह समारोह

सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सहकारी सप्ताह समारोह

भोपाल  सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश में महिलाओं की…

43 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के वन धन विकास केंद्र पंचक्की की महिला स्व-सहायता समूह को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के वन धन विकास केंद्र पंचक्की की महिला स्व-सहायता समूह को किया सम्मानित

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर के वन धन विकास केंद्र पंचक्की की महिला स्व-सहायता…

43 minutes ago
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर व्यक्त किया शोक

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर व्यक्त किया शोक

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई…

58 minutes ago
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

रायपुर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन सुमन बिल्ला के…

1 hour ago
दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें कैसे?

दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें कैसे?

भोपाल/शिवपुरी मध्यप्रदेश के लिए 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा। अब मध्यप्रदेश देश की रक्षा…

1 hour ago