राजनांदगांव , मुस्लिम युवक के साथ गई युवती को घर वापस लाने कायस्थ समाज व हिंदू संगठनों ने कलेक्टोरेट में जमकर प्रदर्शन किया। बुधवार सुबह कलेक्टोरेट के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। दुर्गा जी की स्तुति भी की। कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी की गई।
बड़ी संख्या में जुटे कायस्थ समाज व हिंदू संगठन के लोगों को रोकने बैरिकेडिंग की गई थी। लेकिन प्रदर्शनकारी इसे धकेलते हुए कलेक्टोरेट के मेन गेट तक पहुंचे। जहां युवती को उसके माता-पिता को सौंपने को लेकर नारेबाजी की गई। हिंदू संगठनों ने घटनाक्रम को लव जिहाद बताया। सभी कलेक्टोरेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। बता दें कि ममता नगर में रहने वाली युवती शहर के ही एक मुस्लिम युवक के साथ चली गई। दोनों ने शादी के लिए आवेदन दिया इसके बाद माहौल गरमा गया। सोमवार रात महावीर चौक में चक्काजाम व प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग युवती की काउंिसलिंग कराने की मांग कर रहे हैं।
प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिला प्रदर्शन कर रहे लोगों से ज्ञापन लेने के लिए अपर कलेक्टर सीएल मारकंडे बाहर आए। लेकिन संगठनों ने कलेक्टर से मुलाकात की बात कही। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल को कलेक्टर जितेंद्र यादव से मिलने का अवसर दिया गया। जहां पहुंचे समाज के प्रतिनिधियों ने पूरे मामले को लव जिहाद बताते हुए कहा कि युवती को उसके माता-पिता से मिलने दिया जाए।
रायपुर। रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक चल रही है। मानसून के…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल…
भिलाई। पद्मविभूषण तीजन बाई की मृत्यु पर ललित कला अकादमी छत्तीसगढ़ समूह से जुड़े हुए…
भोपाल मध्य प्रदेश वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत अपने वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने…
रायपुर। कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम रायपुर के मार्गदर्शन में पिछले…
रायपुर। रायपुर में एक तांत्रिक द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है।…