छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : ब्रांडेड नहीं मिली तो जेनेरिक दवाइयां ली, अस्पतालों में विकल्प सीमित…

राजनांदगांव , ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध सहित अन्य मांगों पर जिलेभर की दवा दुकानें बंद रही। मरीजों को ब्रांडेड दवा नहीं मिली तो सरकारी अस्पतालों से जेनेरिक दवा लेनी पड़ी। लेकिन उन्हें ब्रांडेड दवाओं का दूसरा वाजिब विकल्प नहीं मिला। मरीजों को पहले से जारी इलाज की जानकारी देकर डॉक्टरों की सलाह और पर्ची लेनी पड़ी।

तब कहीं उन्हें सरकारी अस्पताल की पर्ची से जेनेरिक दवा मिली। बीपी, शुगर वाले मरीज जिन्हें रोज दवा लेनी पड़ती है उनके परिजनों को भटकना पड़ गया। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आव्हान पर जिले के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट संघ ने दवा दुकानें बंद रही। शहर में रैली निकाल कर ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

दवा विक्रेताओं ने ऑनलाइन बिक्री पर कड़े नियम लागू करने, फर्जी ई-फार्मेसी साइट्स को बंद करने, डॉक्टर की वैध पर्ची बिना नशीली, प्रतिबंधित दवा की ऑनलाइन सप्लाई रोकने की मांग की है। ऑनलाइन दवा की गुणवत्ता, भंडारण मे संदेह रहता है। नकली, एक्सपायरी दवा से दुष्प्रभाव की शिकायतें रहती है। बिना उचित जांच दवा बिक्री से नशे के अवैध कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है।

जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में दवा लेने पहुंचे परिजन जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने बताया भर्ती मरीजों का इलाज और दवा चल रही है। दवा काउंटर में अगले 6 माह की दवाओं का स्टॉक है। जन औषधि केन्द्र 24 घंटे खुला रहा। सरकारी डॉक्टरों द्वारा जेनेरिक दवा लिखी जाती है। कोई समस्या या इमरजेंसी के हालत नहीं थे। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर ने बताया दवा पर्याप्त है। एहतियात के तौर पर काउंटरों और फार्मासिस्टों की संख्या बढ़ा कर ड्यूटी लगाई थी। दवा नहीं मिलने या इमरजेंसी जैसी कोई शिकायत नहीं पहुंची।

kgnews

Recent Posts

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर व्यक्त किया शोक

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर व्यक्त किया शोक

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई…

14 minutes ago
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

रायपुर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन सुमन बिल्ला के…

19 minutes ago
दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें कैसे?

दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें कैसे?

भोपाल/शिवपुरी मध्यप्रदेश के लिए 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा। अब मध्यप्रदेश देश की रक्षा…

28 minutes ago
पुरुषों के बीच कपालिक शैली में गाकर बनीं पहचान, ऐसे मिली तीजन बाई को विश्वभर में प्रसिद्धि

पुरुषों के बीच कपालिक शैली में गाकर बनीं पहचान, ऐसे मिली तीजन बाई को विश्वभर में प्रसिद्धि

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी गांव के साधारण परिवार में 8 अगस्त 1956…

29 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही है. प्रदेश के सभी संभागों के अधिकांश…

1 hour ago
भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…

1 hour ago