अग्निवीर भर्ती रैली 20 से 26 अगस्त तक भोपाल में

भोपाल

सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा 20 से 26 अगस्त 2023 तक लाल परेड मैदान, भोपाल में मध्यप्रदेश के 9 जिलों भोपाल, बैतूल, छिंदवाडा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर कीपर एवं अग्निवीर ट्रेड्समेंन भर्ती रैली की जा रही है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के सिपाही फार्मा और सिपाही तकनीकी, नर्सिंग सहायक एवं सिपाही तकनीकी, नर्सिंग सहायक पशु चिकित्सा की भी सेना भर्ती रैली का साथ में की जा रही है।

लाल परेड मैदान में हो रही अग्निवीर भर्ती रैली में 20 से 25 अगस्त तकअग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रेड्समैन तथा 26 अगस्त को सिपाही फार्मा और सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक एवं सिपाही तकनीकी नर्सिंग, सहायक पशु चिकित्सा की भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।

सेना द्वारा अप्रैल 2023 में ली गई ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा सीईई में उत्तीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उनकी ई-मेल पर भेजा जा चुका है। रैली भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि के एक दिन पहले विश्राम स्थली में रात्रि 11 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा, इन अभ्यर्थियों की दौड़ रात्रि 1 बजे प्रारंभ होगी। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को रैली अधिसूचना के अनुसार एडमिट कार्ड एवं सभी दस्तावेज और आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नम्बर भी लेकर आना अनिवार्य है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

20 minutes ago
तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि :…

24 minutes ago
‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…

57 minutes ago
हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

इंदौर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…

59 minutes ago
CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

1 hour ago
CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…

1 hour ago