’रूचि के अनुसार क्षेत्र में कैरियर हेतु विद्यर्थियों को किया प्रोत्साहित’
’समूह की महिलाओं द्वारा किये जा रहे आजीविका गतिविधियों की सराहना’
बलौदाबाजार, भाटापारा विकासखंड प्रवास के दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को आदर्श ग्राम पंचायत गुड़ेलिया में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का अवलोकन किया। उन्होंने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में आयोजित समर कैम्प का जाएजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गये विभिन्न मॉडल और उनके सीखने की दक्षता की सराहना करते हुए अपने रूचि के क्षेत्र में कैरियर के लिये आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया।
समर कैम्प में बच्चों के अलग -अलग समूह के द्वारा अलग -अलग मॉडल बनाए गए थे जिसमें रेन अलर्ट सिस्टम, स्मार्ट डोर, स्मोक प्रोजेक्टर, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, डिस्टेंस मिजरिंग सिस्टम, 3डी प्रिंटिंग आदि शामिल हैं।यहां 5 दिन पूर्व से यह समर कैम्प संचालित हैं।समर कैम्प में बच्चों को आधुनिक तकनीकों जैसे रोबोटिक्स, ड्रोन, 3डी प्रिंटिंग, कोडिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से परिचित कराया जा रहा है।
कलेक्टर ने गुड़ेलिया में नवनिर्मित पीडीएस भवन अन्नपूर्णा में नारी शक्ति संगठन समूह द्वारा संचलित सार्वजनिक राशन दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालक से कुल हितग्राहियों की संख्या, राशन वितरण एवं शेष हितग्राहियों की जानकारी ली। उन्होंने राशन लेने आये ग्रामीणों से पूछा कि तीन महीने का एकमुश्त चावल मिला कि नहीं, कितना मिला, शक्कर क्या मूल्य पर मिलता है. ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह का चावल 105 किलो मिल रहा है। राशन लेने में कोई परेशानी नहीं होती।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत द्वारा संचालित लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से बात की।उन्होंने लाइब्रेरी को और बेहतर बनाने तथा कंप्यूटर व पत्रिका की संख्या बढ़ाने कहा। इसके पश्चात ग्राम शक्ति संगठन द्वारा किये जा रहे विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों का निरीक्षण किया जिसमें चेन लिंक फेंसिंग, पेवर ब्लॉक एवं फ्लाई एशा ईंट निर्माण शामिल है।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्यामा पटेल, सरपंच संकेत अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी -कर्मचारी मौजूद थे।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को बिना स्थानीय रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस की अनुमति…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि "धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना" और "प्रधानमंत्री जनमन…
दुर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण को…
भोपाल प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 135वें संस्करण का रविवार को…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर…