मॉडल उत्तर जारी, 30 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
जगदलपुर, प्रयास आवासीय विद्यालयों के आगामी सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नवमीं की प्राक्चयन परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। आदिवासी विकास विभाग द्वारा परीक्षा के मॉडल उत्तर (मॉडल आंसर-की) आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी और उनके अभिभावक विभागीय वेबसाइटhttps://eklavya.cg.nic.in/पर जाकर इन मॉडल उत्तरों का अवलोकन कर सकते हैं।
यदि किसी भी छात्र या अभिभावक को जारी किए गए उत्तरों पर कोई आपत्ति या संदेह है, तो वे आगामी 30 मई 2026 की रात्रि 12 बजे तक पोर्टल के माध्यम से अपनी दावा-आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। नियत समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने उत्तरों का मिलान कर लें।
जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 08 जुलाई 2026 तक 2035.0 मिमी औसत…
बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चोरी…
भिलाईनगर । भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय का तबादला कर उन्हें अपर…
रायपुर. प्रदेश में उद्योगों को अपने प्रत्येक हेक्टेयर क्षेत्र में न्यूनतम 2,500 पौधे लगाने होंगे।…
खैरागढ़. राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत घुमका के वार्ड क्रमांक-14 से महज एक वोट से…
डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा - मुख्यमंत्री विष्णु देव…