छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बड़ी घटना टली… कोयला लोड कर गोंदिया की दिशा में जा रही मालगाड़ी के 3 डिब्बे में लगी आग…

राजनांदगांव , कोयला लोड कर रायपुर से गोंदिया की दिशा में जा रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे में आग लग गई। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन प्रबंधक आरके बर्मन ने बताया राजनांदगांव से स्टेशन से मालगाड़ी गुजरने के दौरान मालगाड़ी के तीन डिब्बों से आग की लपटें और धुंआ देखा गया। इसकी आगे बांकल रेलवे स्टेशन और फायर स्टेशन को सूचना दी गई।

जिसके बाद मालगाड़ी को बांकल स्टेशन में रोका गया। रेलवे ट्रैक के उपर लगे ओएचई केबल से बिजली की पावर सप्लाई बंद की गई। आग तेजी से बाकी डिब्बों की तरफ फैलती जा रही थी। तभी बांकल रेलवे स्टेशन पहुंची तीन फायर ब्रिगेड से दमकल कर्मियों ने करीब 2 घंटे मशक्कत कर आग बुझाई और बड़ी घटना टल गई। आग लगने का कारण भीषण गर्मी और तापमान को बताया जा रहा है। रात करीब 10 बजे आग पर काबू पाया गया।

लेकिन बड़े हादसे की आशंका, सरकारी संपत्ति को नुकसान, जान-माल के नुकसान की आशंका को देख रेलवे के सभी विभागों के अफसर बांकल स्टेशन पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में दमकल कर्मियों का हाथ बंटाया। आग को फैलने से रोका गया और अन्य डिब्बों में चिंगारी की आशंका को देख पानी का छिड़काव किया गया। पूरी तरह से काबू पाने के बाद इस माल गाड़ी को देर रात गोंदिया की दिशा में रवाना किया गया। मौके पर सीएसपी वैशाली जैन सहित प्रशासन और पुलिस अन्य अफसर पहुंचे थे।

kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

3 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

3 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

3 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

3 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

4 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

4 hours ago