छत्तीसगढ़

CG : डीएलसीसी की बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स को कलेक्टर ने किया सम्मानित

बीमा क्लेम के 11 हितग्राहियों को प्रदाय किया गया दो-दो लाख रुपये का चेक

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री पुनरीक्षा समिति (डीएलसीसी-डीएलआरसी) की बैठक में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने महिला स्व सहायता समूह बैंक लिंकेज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर 11 हितग्राहियों को बीमा क्लेम का दो-दो लाख रुपये की राशि का प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किया गया। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत गठित स्वसहायता समूहों को बैंको द्वारा कैश क्रेडिट लिमिट के माध्यम से राशि उपलब्ध कराई जाती है। 


           बिहान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में गौरेला विकासखण्ड के अंतर्गत सबसे अधिक 170 समूहों का 5 करोड़ 29 लाख 80 हजार रुपये का बैंक लिंकेज भारतीय स्टेट बैंक गौरेला द्वारा किया गया। विकासखण्ड पेण्ड्रा के अंतर्गत बैंक आफ बडौदा द्वारा 170 समूहों 4 करोड़ 81 लाख 50 हजार रुपये, जनपद पंचायत मरवाही के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक मरवाही द्वारा 178 स्वसहायता समूहों 2 करोड़ 60 लाख 90 हजार रुपये का बैंक लिंकेज प्रदाय किया गया। इसके साथ ही जनपद पंचायत पेण्ड्रा के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक पेण्ड्रा द्वारा सबसे अधिक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत सर्वाधित बीमा क्लेम सेटलमेंट पर सभी चार शाखा प्रबंधकों को सम्मानित किया गया। 


         बैठक के दौरान 11 हितग्राहियों को बीमा क्लेम का राशि रुपये दो-दो लाख का प्रतीकात्मक चेक प्रदाय किया गया। चेक प्राप्त करने वाले हितग्राहियों मे रामबाबू, कमल अरैया, सुखलाल मरावी, बनिया बाई, उर्मिला बाई, चंद्रवती आयाम, परसराम राठौर, रुपसिंह, वृजभान सिंह, क्रांति श्याम एवं लीनाबती श्याम शामिल हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे ने सभी बैकर्स से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उन्नयन योजना, पीएम स्वनिधि, मुद्रा लोन आदि योजनाओं के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा। इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक दुर्गाशंकर सोनी, एनआरएलएम स्टाफ एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी…

26 minutes ago
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश का असर, सुधरे सोलर पम्प से वनांचल गांवों में लौटी राहत

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश का असर, सुधरे सोलर पम्प से वनांचल गांवों में लौटी राहत

रायपुर. शासन की संवेदनशील पहल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सूरजपुर…

31 minutes ago
रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

रायपुर. लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर में नेहरू चौक…

2 hours ago
त्विषा केस में बड़ा एक्शन: सास गिरिबाला गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद आज कोर्ट में पेश करेगी CBI

त्विषा केस में बड़ा एक्शन: सास गिरिबाला गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद आज कोर्ट में पेश करेगी CBI

नई दिल्ली.  त्विषा शर्मा डेथ केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। त्विषा की…

2 hours ago
धार भोजशाला विवाद पहुंचा फिर सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को तीसरी चुनौती

धार भोजशाला विवाद पहुंचा फिर सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को तीसरी चुनौती

धार धार भोजशाला विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट में तीसरी याचिका लगी है। सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago
जांजगीर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने कई अफसरों के किए तबादले

जांजगीर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने कई अफसरों के किए तबादले

जांजगीर-चांपा. पुलिस महकमे की कार्यशैली में कसावट के लिहाज से जांजगीर-चाम्पा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार…

3 hours ago