छत्तीसगढ़

CG : अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

रेत और गिट्टी से भरे 5 हाइवा वाहन जप्त

महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम द्वारा 21 मई, 22 मई एवं 23 मई को विशेष जांच अभियान चलाते हुए अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहे 5 हाइवा वाहनों को जप्त किया।

जप्त वाहनों में खनिज साधारण रेत से भरे 3 हाइवा तथा गिट्टी से भरे 2 हाइवा वाहन शामिल हैं। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को सुरक्षार्थ थाना तुमगांव एवं थाना महासमुंद में रखा गया है। जप्त सभी वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विभाग द्वारा पूर्व में भी जिले के खनिज पट्टेदारों एवं परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण दण्डनीय अपराध है। इसके बावजूद अवैध परिवहन पाए जाने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। खनिज विभाग ने निर्देशित किया है कि भविष्य में अवैध उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई के साथ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

5 minutes ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

10 minutes ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

15 minutes ago
CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 मजदूरों…

28 minutes ago
PM आवास योजना: डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज चौहान को लिखा पत्र, पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग

PM आवास योजना: डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज चौहान को लिखा पत्र, पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग

रायपुर. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर…

31 minutes ago
CG : महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार …

CG : महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के…

31 minutes ago