रायपुर

CG : रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी सहित 7 वाहन जब्त

रायपुर, जांजगीर-चांपा जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी मशीन सहित 7 वाहनों को जब्त किया गया। खनिज अधिकारी ने बताया कि केवा-पिपर्दा के मध्य हसदेव नदी क्षेत्र में अवैध रेत खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन को जब्त कर थाना बम्हनीडीह में सुरक्षित रखा गया है।

इसके अलावा बिर्रा, केवा (नवापारा) एवं हाथनेवरा क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 3 हाईवा और 4 ट्रैक्टर सहित कुल 7 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों में से 6 को पुलिस लाइन खोखरा तथा एक ट्रैक्टर को थाना बिर्रा में सुरक्षार्थ रखा गया है।

प्रशासन ने बताया कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन से संबंधित प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

kgnews

Recent Posts

43 शिक्षकों से करोड़ों की लोन ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और चेकबुक बरामद

43 शिक्षकों से करोड़ों की लोन ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और चेकबुक बरामद

कोंडागांव. जिले के फरसगांव और केशकाल थाना क्षेत्र में शिक्षकों को विभिन्न बैंकों से पर्सनल…

41 minutes ago
छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक मामला…

2 hours ago
महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल - मंत्री सुश्री…

2 hours ago
MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

भोपाल   मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राज्य सरकार ने…

3 hours ago