छत्तीसगढ़

CG : पीएम सूर्यघर योजना से रोशन होंगे बैगा आवास

विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान को शासन की प्राथमिकता, पीएम जनमन और सूर्यघर योजना से मिलेगा विकास को नया आधार

पीएम सूर्यघर योजना में हितग्राही अंशदान को डीएमएफ से किया जाएगा वहन

रायपुर, राज्य शासन की मंशा है कि विशेष पिछड़ी जनजातियों का उत्थान सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम जनमन योजना लागू की गई है, ताकि विशेष पिछड़ी जनजातियों का सर्वांगीण विकास हो और उनके जीवन में बुनियादी सुविधाओं की स्थायी पहुंच बन सके। शासन का सतत प्रयास है कि जनजातीय अंचलों में पानी, बिजली, सड़क, राशन, पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी कड़ी में अब बैगा परिवारों के आवास सौर ऊर्जा से रोशन होने जा रहे हैं।


       बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम जनमन योजना के अंतर्गत निर्मित बैगा आवासों को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित किया जाए। इसके तहत बैगा परिवारों के घरों में सौर ऊर्जा आधारित बिजली सुविधा उपलब्ध होगी तथा हितग्राही अंश की राशि जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद से वहन की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि जीवन स्तर में वास्तविक बदलाव लाना है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


             कलेक्टर ने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त लगभग साढ़े 9 हजार आवेदनों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों से शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा में कलेक्टर ने शासी परिषद से अनुमोदित योजनाओं के तकनीकी स्वीकृति प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वित एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ कार्य करना होगा।

kgnews

Recent Posts

डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य

डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य

डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य भोपाल  डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही…

26 minutes ago
ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क  दूरस्थ गांवों…

1 hour ago
धार से CM का बड़ा ऐलान, भोजशाला में बनेगा ‘सरस्वती लोक’

धार से CM का बड़ा ऐलान, भोजशाला में बनेगा ‘सरस्वती लोक’

धार  स्‍थानीय मोतीबाग चौक में आयोजित विशाल आमसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा…

1 hour ago
लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- प्रकृति संग विकास आदिवासी समाज की पहचान

लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- प्रकृति संग विकास आदिवासी समाज की पहचान

रायपुर  देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में  जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव…

1 hour ago
पूर्व आबकारी आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, राहत के साथ लगीं शर्तें

पूर्व आबकारी आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, राहत के साथ लगीं शर्तें

रायपुर  सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार 25 मई 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन…

1 hour ago
गढ़चिरौली में माओवादियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में जमीन के नीचे छिपा था जखीरा

गढ़चिरौली में माओवादियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में जमीन के नीचे छिपा था जखीरा

रायपुर  नक्सल मोर्चे पर मुस्तैद सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ एक और बड़ी और…

2 hours ago